लियाक़त कुरैशी
रुड़की।पूरा विश्व आज जहां खतरनाक कोरेना बीमारी के खतरे से जूझ रहा है वहीं भारत देश में भी संक्रमित रोगियों का पता चला है। आईआईटी रुड़की में भी एक व्यक्ति का कोरेना से संक्रमित होने का पता चला है,जिससे स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।मेयर गौरव गोयल ने नगर की साफ-सफाई तथा कचरे आदि से दुर्गंध रोकने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को आदेशित किया है तथा नगर की जनता से भी अपील की है कि इस बीमारी से बचाव के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें
Pउन्होंने सख्त लहजे में निगम अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहां कि यदि सफाई या स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही दिखाई दी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने नगर की जनता से अपील करते हुए कहा की अपने आसपास फैली गंदगी के प्रति लापरवाह ना रहें। उन्होंने कहा कि गंदगी से बचाव ही इसका उपाय है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें तथा अपने आसपास गंदगी ना जमा होने दें।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*