लियाकत कुरैशी
रुड़की:-।नगर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के भाजपा शासन काल के तीन वर्ष निराशाजनक रहे हैं।धरातल पर कोई भी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है,जबकि राज्य की भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। उक्त विचार श्रीमती रश्मि चौधरी ने जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों के बीच बोलते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है और राज्य में विकास तो दूर की बात आमजन भी मूलभूत समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है तथा युवा जहां बेरोजगार होकर घूम रहा है, वहीं किसान बदहाली की तरफ जा रहा है।राज्य में अपराध तथा महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य से बेरोजगार युवा प्लान कर रहे हैं।सबका साथ-सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।इस अवसर पर शोभा भटनागर,राजदुलारी, माया रावत,यासमीन खानम,कोमल कल्याणी, पूजा रानी,मीरा कुमारी, सुमेश रानी,सीमा,रेखा बिष्ट, माया देवी,कमलेश रानी,रुबीना खातून,शबाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल