रुड़की। रुड़की में पार्षद पद के प्रत्याशी रहे कांग्रेसी नेता ने एक महिला पर फायर झोंक दिया,किस्मत से महिला बच गयी,वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त कांग्रेसी नेता को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे हाजी कमरूज्जमा ने हाल ही में हुए निकाय चुनाव के दौरान निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ा था।उसका घर ग्रीन पार्क कॉलोनी में है और पत्नी इस्लाम नगर में रहती है।पत्नी की मां का किसी महिला के घर आना जाना भी है जोकि उक्त नेता जी को पसंद नही है
।देर शाम जब वह इस्लाम नगर में अपनी पत्नी के पास गया तो पता लगा कि उसकी सास उसी महिला के घर है। कमरुजमा ने वहां जाकर दरवाजा खटखटाया,लेकिन काफी देर तक महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो कमरुज्जमा घर गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठा लाया।आरोप है कि उसके बाद उसने महिला पर फायर झोंक दिया,जिसमें महिला बाल-बाल बच गयी,वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*