लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-कही कोरोना वायरस का डंक ना लग जाए इसलिए उत्तराखंड पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है सहारनपुर उत्तर प्रदेश की ओर से प्रवासी मजदूर जैसे ही उत्तराखंड की सीमा थाना झबरेड़ा बैरियर पर पहुंचे तो पुलिस ने सबको वापस कर दिया हालांकि झबरेड़ा के समाजसेवी रोबिन गुप्ता, सभासद डॉक्टर सत्येंद्र मित्तल ,हिमांशु, आदि ने सभी प्रवासी मजदूरों को सैनिटाइजर कराने के बाद चाय बिस्कुट खिलाएं प्रमुख समाजसेवियों का कहना है की ऐसी नाजुक हालात में हम सबको गरीब मजदूर के साथ सुख-दुख में खड़े रहना चाहिए उन्होंने कहा दो वक्त की रोटी कमाने के लिए सब अपने घर से निकलते हैं लेकिन हालात को देखते हुए प्रवासी मजदूर दो वक्त की रोटी तो क्या कमाएंगे उन्हें ठिकाने के लिए भटकना पड रहा है
झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें उच्च अधिकारियों का आदेश है उत्तराखंड के अंदर कोई भी बाहर से व्यक्ति नहीं घुसेगा उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का मतलब है जो आदमी जहां है वहीं पर रहे ऐसी स्थिति में ना तो किसी को उत्तराखंड में प्रवेश करने दिया जाएगा और नहीं किसी को उत्तराखंड से बाहर जाने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि संक्रमित बीमारियों को हराने के लिए हमें नियमों का पालन करना जरूरी है और सभी को चाहिए कि वह भी सरकार के दिए हुए आदेशों का पालन करें जिससे हम ,हमारा परिवार ,हमारा देश, हमारा गांव स्वस्थ रह सकें

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल