लियाक़त कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्यारंभ किया जा चुका है। नगर की जितनी भी तारकोल की सड़कें हैं उनकी मरम्मत का कार्य दो-चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा तथा कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त नहीं रहेगी। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर रुड़की की सड़कें विगत काफी समय से खराब पड़ी थी, जिससे आए दिन चलने-फिरने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के साथ ही नगर में जलभराव,पानी की निकासी तथा अन्य समस्याओं पर भी शीघ्र ही काबू पा लिया जाएगा।

More Stories
दो वर्षों से लापता फिरोज प्रकरण में जांच तेज, झबरेड़ा पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ। युवती ने भी कराए बयान दर्ज..
हरिद्वार में लक्जरी बसों पर सख्त कार्रवाई, 45 चालान और 6 बसें सीज
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 132 महिलाएं एवं छात्राएं हुईं लाभान्वित