लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर:-अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर संजय गर्ग ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को विशेष रुप से छात्रों को बहुत तेजी से अपने आगोश में ले रही है। आज बड़ी संख्या में छात्र तनाव के कारण, अवसाद के कारण तथा शौक शौक में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू एवं शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन करके अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नशा करने के लिए पहले तो बच्चे घर से पैसे मांगते हैं,नहीं मिलने पर घर में चोरी करते हैं तथा यहां तक कि नशे के लिए कोई भी जुर्म करने को तैयार हो जाते हैं। तथा फिर पकड़े जाने पर जिंदगी भर के लिए अपना भविष्य अंधकारमय बना लेते हैं।
विज्ञान शिक्षिका श्रीमती अंजू पॅवार ने कहा कि व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में तनाव, प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन व तलाक आदि के कारण महिलाओं में भी नशे की आदत बढ़ती जा रही है। जब गर्भवती महिलाएं किसी भी प्रकार का नशा करती हैं तो इससे उनके गर्भ से जन्म लेने वाले शिशु पर भी काफी विपरीत प्रभाव पड़ता है ।
संजय गर्ग ने बताया कि नशे से छुटकारा पाने के लिए होम्योपैथ तथा आयुर्वेद में बहुत ही सरल व सहज उपाय हैं। संजय गर्ग ने सभी कझा अध्यापकों से कहा कि नशा करने वाले बच्चों की काउंसलिंग करके उनसे यह आदत छुड़वाई जा सकती है ।यदि प्रयास करने पर फिर भी बच्चे यह आदत ना छोड़ें तो ऐसे बच्चों को नशा मुक्ति केंद्र में भेजा जाना चाहिए।
इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी