लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-प्रदेश के अन्य 12 जनपदों से अलग हरिद्वार में पंचायतों के चुनाव का क्रम चल रहा है ग्राम पंचायतों के चुनाव के मौजूदा कार्यकाल का अब अंतिम चरण आ चुका है जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार ने बताया के 1 सितंबर से नवंबर माह तक त्रिस्तरीय पंचायतों का परिसीमन होगा कुछ ग्राम पंचायत नयी बन सकती है जिला पंचायत की सीटों को भी इधर-उधर किया जा सकता है क्षेत्र पंचायतों में भी बदलाव किया जाएगा।

पहले से उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद कोरोना महामारी के चलते और लॉकडाउन को देखते हुए सरकार कुछ समय के लिए चुनाव को टाल भी सकती है लेकिन सारे प्रयास अब खत्म होते दीख रहे हैं और चुनाव की घंटी बजने वाली है प्रदेश शासन की ओर से शासनादेश जारी कर हरिद्वार में पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों का परिसीमन और पुनर्गठन करने के निर्देश दिए गए हैं इनके तहत 1 सितंबर से परिसीमन और पुनर्गठन किया जाना प्रस्तावित है
जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है हरिद्वार जनपद में पिछले पंचायत चुनाव दिसंबर 2015 में शुरू हुए थे जो जनवरी 2016 तक संपन्न हुए थे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अप्रैल 2016 में हुआ था जिसका और 5 वर्ष का कार्यकाल संपन्न होने वाला है चुनाव किस महीने में होगा यह तो अभी कहा नहीं जा सकता है लेकिन शासन के अनुरूप और शुरू की गई प्रक्रिया से यह लग रहा है कि सरकार निर्धारित समय पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराएगी जिला पंचायत राज अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त हो गया है अब काम शुरू कर दिया जाएगा

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल