लियाकत कुरैशी
(7500007413)
8 अगस्त 2020
भगवानपुर:- बी डी इंटर कॉलेज,भगवानपुर में गढ़वाल की महान वीरांगना तीलू रौतेली की 360 में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
तीलू रौतेली को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तथा भावपूर्ण स्मरण करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि तीलू रौतेली मात्र 15 वर्ष की आयु में ही कुमाऊं के कत्यूर सैनिकों के अन्याय के खिलाफ रणभूमि में कूद पड़ी थीं।15 से 22 वर्ष की आयु में लगातार 7 वर्ष तक 7 युद्ध लड़ने वाली तीलू रौतेली विश्व की एकमात्र वीरांगना है।
वरिष्ठ शिक्षक रजत बहुखंडी ने कहा कि अपनी प्रजा के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कम उम्र में ही अपने प्राणों की आहुति देने के कारण उन्हें गढ़वाल की रानी लक्ष्मीबाई कहा जाता है,तथा चांदबीबी एवं बेगम हजरत महल की तरह उनका नाम संपूर्ण भारत में बहुत ही आदर, सम्मान एवं श्रद्धा के साथ लिया जाता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित ऑनलाइन एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम निम्न वत हैं।जूनियर वर्ग प्रथम स्थान कक्षा 8 की काफिया अंसारी द्वितीय स्थान कक्षा 7 के हर्ष कश्यप तृतीय स्थान कक्षा 8 के राजमोहन ने प्राप्त किया सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 12 की पारुल धीमान द्वितीय स्थान कक्षा 12 की मानसी चौधरी ने तृतीय स्थान कक्षा 9 के अभिषेक गौताम ने प्राप्त किया

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल