Tahelka news

www.tahelkanews.com

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक सुंदरता और विरासत का प्रदेश है “एक भारत श्रेष्ठ भारत,, के अंतर्गत बीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दी जानकारी

11 अगस्त 2020

लियाकत कुरैशी(7500007413)

भगवानपुर  :-बी डी इंटर कॉलेज,भगवानपुर में *एक भारत श्रेष्ठ भारत* के अंतर्गत अपने मित्र प्रदेश *कर्नाटक* के विषय में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन जानकारी दी।
कर्नाटक राज्य की विशेषताओं के बारे में बताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि कर्नाटक राज्य प्राकृतिक सुंदरता और विरासत का प्रदेश है ।पर्यटन की दृष्टि से यह भारत का पांचवा सबसे लोकप्रिय प्रदेश है। भारत के 3600 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों में से 507 कर्नाटक राज्य में स्थित हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिंदुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्वपूर्ण योगदान मिला है। संपूर्ण भारत में कन्नड़ लेखकों को ही सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिला है।
*एक भारत श्रेष्ठ भारत* की प्रभारी श्रीमती रितु वर्मा ने बताया कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भारतीय सॉफ्टवेयर का हब होने की वजह से देश के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अगृणी योगदान कर्ता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य *कर्नाटक राज्य की ऐतिहासिक एवं समृद्ध साली विरासत* विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसके परिणाम निम्न वत हैं–
जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान कक्षा 8 की काफिया अंसारी
द्वितीय स्थान कक्षा 7 के हर्ष कश्यप
तृतीय स्थान कक्षा 8 के राजमोहन
ने प्राप्त किया ।
सीनियर वर्ग में
प्रथम स्थान कक्षा 12 की पारुल धीमान
द्वितीय स्थान कक्षा 12 की मानसी चौधरी
तृतीय स्थान कक्षा 9 के अभिषेक गौतम
ने प्राप्त किया

%d bloggers like this: