लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-डीपीआरओ हरिद्वार रमेश चंद त्रिपाठी ने रुड़की ब्लॉक एडीओ पंचायत कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक समीक्षा बैठक की इस दौरान कोरोना काल को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए।
डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव की गंदगी को दूर करने के लिये हर एक ग्राम पंचायत में ई-रिक्शा या छोटी ट्रैक्टर ट्रॉली उपलब्ध कराई जाएगी जिससे प्रत्येक परिवार को ₹30 प्रतिमाह शुल्क अदा करना होगा जो ट्रैक्टर मैं खर्च होने वाले डीजल अथवा ट्रैक्टर चलाने वाले सफाई कर्मियों को दिये जाएंगे
डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी गांव में जाकर ग्राम प्रधान और गांव के सदस्य के बीच गंदगी को कैसे दूर भगाना है के संबंध में वार्तालाप करेंगे उन्होंने बताया यदि कोई ग्रामीण ₹30 देने में आनाकानी करता है तो उस को नोटिस जारी किया जाएगा और उसके राशन कार्ड के बारे में भी सोचा जाएगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया 1 सितंबर 2020 से परिसीमन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर लास्ट तक प्रक्रिया चलेंगी उसके बाद जैसे भी सरकार के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल