उत्तराखंड:-उत्तराखंड के टनकपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना को सुनकर हर एक कोई सोचने को मजबूर हो गया कच्ची नींद टूटने से झल्लाकर नरेश ने 2वर्षीय बच्चे के पेट में लात घुसा मार कर उसकी पसलियां तोड़ दी बच्चों को छुड़ाने के लिए जब उसकी मां पहुंची तब तक बच्चे के मुंह से खून निकलने लगा था
अंदरूनी चोट के कारण वह बेहोशी की हालत में चला गया था इतना सब कुछ करने के बाद भी दरिंदे नरेश का दिल नहीं पसीजा और वह घायल बच्चों को तड़पता छोड़ कर घर से भागने लगा घर से बाहर या अस्पताल ले जाने पर नरेश ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी जानकारी के मुताबिक घटना 29 अगस्त सुबह लगभग 4:00 बजे की है नरेश शाम को 6:00 बजे घर लौटा तो जब तक बच्चे की आंखें बंद हो चुकी थी पत्नी की जिद पर जब नरेश बच्चे को लेकर अस्पताल जाने लगा तो रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे एहसास हुआ कि बच्चे की मौत हो चुकी है मृत अवस्था मैं बच्चों को नरेश उसकी मां को सौंप कर भाग खड़ा हुआ मां चिल्लाती रही कि बच्चे का हत्यारे को पकड़ो अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था शक होने पर पुलिस ने नरेश को हिरासत में लिया जब सख्ती से पूछताछ की तो नरेश ने सब कुछ उगल दिया हत्यारोपी पिता को पहले पति की संताने सई की तरह चुभती थी पहले पिता से रिश्ता टूटने के बाद दोनों बच्चों को कभी पिता का प्यार नहीं मिला पिता की तरह बच्चों से प्यार और परवरिश के वादे निभाने के लिए नरेश लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा नरेश इन बच्चों को हटाने की फिराक में रहता था नरेश शराब का आदि है वह कभी ना कभी दारु के नशे में धुत होकर शबाना के साथ विवाद करता रहता था कुछ दिन पूर्व भी उसने घर में उत्पात मचाया था और किराएदार ने उसकी इस गंदी हरकत को देखते हुए मकान खाली करने के लिए कहा तब नरेश कहीं और जाकर रहने लगा महिला का पति जेल में बंद है महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश गाजीपुर की निवासी है टनकपुर पुलिस के मुताबिक शबाना का पति एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद है तभी से शबाना अपने दो पुत्रों 5 वर्षीय साहिल और 2 वर्षीय मर्तक सोनू को लेकर टनकपुर आ गई थी जहां से उसकी मुलाकात पीलीभीत निवासी नरेश से हुई नरेश ने दोनों बच्चों को पढ़ाने और शबाना को शादी करने का आश्वासन दिया था लेकिन नरेश दोनों बच्चों के ऊपर जुल्म ढाने लगा था जानकारी मिलने पर शबाना के पति का भाई आजाद 5 वर्षीय पुत्र को अपने साथ ले गया तभी से सबाना और इसका दूसारा पुत्र मृतक सोनू नरेश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा