लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-विधानसभा झबरेडा के गाँव पनियाला चन्दापुर जनपद हरिद्वार मे जिला पंचायत निधि द्वारा गौशाला के मुख्य द्वार,हाल व दुर्गा मन्दिर मे ईन्टर लाँकिग टाईल्स कार्य का शिलान्यास जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि व नगर निगम रूडकी के मेयर गौरव गोयल ने सँयुक्त रूप से फिता काटकर किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि ने कहा कि वो अपने क्षेत्र मे विकास कार्यो को युद्धस्तर पर कराना चाहती है उन्होने शासन से अपने जिला पंचायत क्षेत्र मे पानी की निकासी के लिये कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है, जो होना अति आवश्यक है
,उन्होने कहा की गौशाला से इकबालपुर जाने वाले रास्ते को शिलाखाला तक वर्ष 2017-18 मे जिला योजना द्वारा बनाया गया था और गौशाला के गेट की काफी समय से माँग थी जो अब पूरी हुई है, रूडकी मेयर गौरव गोयल ने जिला पंचायत सदस्य सपना वाल्मीकि द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रसँशा की और कहा कि जब से वे जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है तब से लगातार अपने क्षेत्र मे कार्य करा रही है जो सराहनीय है,उपस्थित लोगो मे कांग्रेस नेता सुखमेँद्र वाल्मीकि, गौशाला सभा अध्यक्ष एचएम कपूर, कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल,पार्षद पति चौ माँगेराम, इन्दर बधान, नरेँद्र प्रजापति, राजकुमार उपाध्याय, मा रणवीर सिहँ,मनोज राणा, पल्टू राम, सतेँद्र गोयल, विकास राणा, किशना सिहँ, बबलू पाल आदि रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ