रुड़की:-रुड़की स्थित नंद विहार कॉलोनी में जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने मोहल्ले वासियों की परेशानी को देखते हुए एक छोटी पुलिया का निर्माण करा रहे है जिसकी लागत करीब 20 से ₹25हजार आने की संभावना है उन्होंने कहा की बरसात के मौसम में पानी की निकासी को लेकर बड़ी दिक्कत रहती थी इसलिए पानी क्रॉसिंग के लिए उन्होंने पाइप डालने से पहले रोड़ी बजरी सीमेंट मिलाकर डाल रहे है जिससे पानी निकासी वाला पाइप नीचे न बैठ जाए तथा बाद में पानी निकास वाला बड़ा पाइप डालने की तैयारी कर रहे हैं चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया नंद विहार कॉलोनी में करीब 70 से 80 परिवार निवास करते हैं सभी के घरों का पानी सड़क पर एकत्रित हो जाता था जिसके कारण सड़क अपने पूरे समय तक नहीं चल पाती थी और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को पानी के अंदर से जाकर गुजरना पड़ता था अब छोटी पुलिया बनने से कही ना कहीं कॉलोनी वासियों को राहत मिलेगी और उनकी पानी की निकासी भी दूर हो जाएगी

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ