लियाकत कुरैशी
रुड़की:- रुड़की तहसील के ग्राम ढंडेरा मैं बिजली चोरी को लेकर एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें ग्राम प्रधान ढंडेरा कविता पत्नी यशपाल के नाम विद्युत अधिनियम धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया बिजली विभाग के जेई सुरेंद्र सिंह कुंवर ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 सितंबर को उपखंड अधिकारी अरशद और लाइनमैन शमशेर के साथ चेकिंग पर निकले थे तो उन्होंने देखा कि ग्राम ढंडेरा में स्ट्रीट लाइटों को डायरेक्ट बिजली के पोल पर केबल डालकर जलाया जा रहा है जो विद्युत अधिनियम 135 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है विद्युत विभाग के जेई ने लिखित तहरीर में ग्राम प्रधान कविता पर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल