लियाक़त कुरैशी
रुड़की:- सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है श्रमिको का कहना है उत्तराखंड की भाजपा सरकार हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के साथ मिलकर श्रमिकों की गरीबी का मजाक उड़ा रही है आज तक उत्तराखंड की भाजपा सरकार कंपनी से निकाले गये श्रमिकों को न्याय नहीं दिला पाई सलेमपुर निवासी पीड़ित अरुण सैनी का कहना है हरिद्वार की हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर इस तरह कब्जा कर लिया है जिस तरह अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी ने धिरे धीरे आकर भारत पर कब्जा कर लिया था हीरो मोटरकॉर्प की वंडर सत्यम ऑटो कंपोनेंट हरिद्वार ने 3वर्ष पहले 300श्रमिको को नोकरी से निकाल दिया था बिना किसी कारण के 300 श्रमिक 3 साल से जन प्रतिनिधियो के चक्कर काट रहे है ओर आंदोलन कर रहे है श्रमिक के परिवार का बुरा हाल हाल है सभी श्रमिक आर्थिक तंगी झेल रहे है श्रमिको की घरेलू हालत दयनीय हैं लेकिन आज तक श्रमिको का कोई खैर खवाह दिखाई नही दिया ।
विरोध करने वालो में महिपाल सिंह रावत सरोज सिंह रावत महेंद्र सिंह नेगी अरुण सैनी मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल