देहरादून। उत्तराखंड की सीमा पर अब बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले सभी लोगों के लिए बॉर्डर पर कोरोना की जांच जरूरी नहीं होगी।
स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग कारोबारियों, बिजनेसमैन, वीआईपी, अधिकारियों एवं न्यायाधीशों को बॉर्डर पर जांच कराने की जरूरत नहीं है। घर पर किसी की मौत, बीमार होने, किसी काम से बाहर जाने के बाद वापस घर लौटने, परिजनों की देखभाल के लिए आने वाले लोगों के लिए बॉर्डर पर जांच अनिवार्य नहीं है। बॉर्डर पर पेड कोरोना टेस्ट के मामले में गुरुवार को लोगों के विरोध के बाद प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। बाहर से आने वाले लोगों का पेड कोरोना टेस्ट शुरू होने के बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि वे 2400 रुपये में टेस्ट कैसे कराएंगे। लोगों के विरोध को देखते हुए दुबारा से एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था शुरू की गई है।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ