लियाक़त कुरैशी
रुड़की/बुग्गावाला:-कार और स्कूटी भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से संयुक्त चिकित्सालय रुड़की भिजवाया पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी अमानत गढ़ थाना बुग्गावाला को सूचना मिली की सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रहे हैं स्कूटी सवार व कार चालक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया जहां पर जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान विनोद पुत्र बिशन सिंह निवासी शिवलोक कॉलोनी फतेहपुर छुटमलपुर व राजकुमार पुत्र राजेश निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई सूचना के आधार पर उप निरीक्षक विशाखा अग्रवाल उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कार चालक को स्वागत ढाबा से गिरफ्तार कर पूछताछ की कार चालक ने अपना नाम अनिल चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी देहरादून बताया पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालक का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया ।
पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक विशाखा अग्रवाल उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान हेड कांस्टेबल सुरेश चंद कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल गजेंद्र तोमर कॉन्स्टेबल अखिलेश तिवारी कांस्टेबल अमित कुमार कांस्टेबल जमशेद अली शामिल रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल