लियाक़त कुरेशी
रुड़की:-ग्राम पनियाला से बलेलपुर पाडली गेंदा होते हुए इकबालपुर रेलवे फाटक तक जर्जर हालत में पड़ी सड़क का शिलान्यास झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने करीब 1 माह पहले दर्जनों ग्राम प्रधान के साथ मिलकर 14 अगस्त को फीता काटकर किया था लेकिन यह सड़क शिलान्यास तक ही सीमित रह गई लगभग 1 माह बाद भी सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ जिससे वहां से गुजरने वाले यात्रियों व ग्रामीणों में अधिक रोष बना हुआ है पनियाला बलेलपुर पाडली गेंदा इकबालपुर से गुजरने वाले यात्रियों का यह कहना है कि झबरेड़ा विधायक देशराज की सड़कें शिलान्यास तक सीमित रहती हैं कार्य करने तक नहीं उनका कहना है कि आज तक शिलान्यास के अलावा झबरेड़ा विधानसभा में कार्य पूरा होने का कोई उद्घाटन भी नहीं हुआ पनियाला से बलेलपुर पाडली गेदा होते हुए एक करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का आपातकालीन (इमरजेंसी) स्थिति में शिलान्यास किया गया था ताकि है सड़क शीघ्र बन सके जिससे यहां से गुजरने वाले हजारों यात्रियों तथा किसानों को अपने गन्तव्य तक पहुचने में मुश्किल का सामना ना करना पड़े यह सड़क कहीं गड्ढे नुमा तो कहीं जर्जर हालत में किसानों को परेशान कर रही है क्षेत्रीय किसानों का कहना है इकबालपुर शुगर मिल तथा गन्ने की चरखी में गन्ना ढोने के लिए कम दूरी तय करनी पड़े इसलिए बीते एक माह पहले इमरजेंसी में पनियाला बलेलपुर पाडली गेंदा होते हुए इकबालपुर रेलवे फाटक तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया था लेकिन निर्माण विभाग ने सड़क को शीघ्र बनाने की हिम्मत नही जुटाई जब इस संबंध में कार्यदाई संस्था के जेई से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कागजी कार्रवाई पूरी ना होने के कारण सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ था अब संबंधित ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं दो-चार दिन में सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल