रुड़की।मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन नगर के अलग-अलग वार्डों में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है,जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग बहुत तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य कर रही है,नगर में बने सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है।आज अंबेडकर भवन,आदर्श नगर,खंजरपुर में बने बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य किया गया।नालों में जमी सिल्ट को निकालने का काम तेजी से कराया जा रहा है।मेयर गौरव गोयल प्रतिदिन नालों की सफाई का निरीक्षण स्वयं करते हैं,ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो सके।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया गया कि नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़कीवासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ