लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर :-बिडी इंटर कॉलेज,भगवानपुर, हरिद्वार में भारत के मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 89 वीं जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि डॉ कलाम को आमजन और विद्यार्थियों के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके समय में राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए खुला रहता था तथा उनका अधिकांश समय विद्यार्थियों के मध्य गुजरता था। वह सादगी और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। वे जाने-माने महान वैज्ञानिक,उत्कृष्ट अभियंता तथा अद्वितीय शिक्षक के रूप में विख्यात थे ।उन्होंने अभूतपूर्व समर्पण और सत्य निष्ठा के साथ देश की सेवा की। डॉ कलाम को भारत के मिसाइल कार्यक्रम का जनक माना जाता है।डॉ कलाम साहब कहते थे *इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं*
विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कल्पना सैनी ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत सरकार ने डॉ कलाम को *पद्म भूषण, पद्म विभूषण तथा भारत रत्न* से सम्मानित किया ।
विद्यालय की शिक्षिका अर्चना पाल ने कहा कि डॉ कलाम प्राय: विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहते थे कि *सपने वह नहीं होते जो आप सोते हुए देखते हैं सपने वह होते हैं जो आपको सोने नहीं देते*
इस अवसर पर शिक्षक पारुल शर्मा, संगीता गुप्ता, बृजमोहन रोहित, अशोक ,राजकुमार तथा लोकेश आदि ने डॉ कलाम को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल