लियाक़त कुरेशी
रुड़की।विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा कश्यप धर्मशाला में डॉ.टेक बल्लभ द्वारा दमा की औषधि रुपि खीर का वितरण किया गया,जिसमें अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल तथा स्वामी सिद्धू सागर जी महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि डॉ.टेक बल्लभ द्वारा विगत अनेक वर्षों से नगरवासियों को औषधि के रूप में यह खीर वितरित की जाती रही है,इससे अनेक लोग लाभांवित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की सबसे प्राचीनतम औषधीय है।इससे गंभीर एवं जटिल रोगों का उपचार भी संभव है वेद टेक बल्लभ ने कहा भारत में कुदरत ने अनेकों जड़ी बूटी पैदा की हैं जिससे बड़ी से बड़ी भयंकर बीमारियों का जड़ से खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा गंगा मां का पानी जड़ी बूटियों की जड़ों से होकर निकलता है जिससे कभी भी गंगा का पानी पीने से अनेकों बीमारी दूर होती है इस अवसर पर प्रदीप पाल,अजब सिंह,डॉ.गोपाल राजू,डॉ.इंद्रेश,डॉ.राम पाल शर्मा,प्रकाश चंद्र,सूरज वर्मा, मनोज शर्मा,आलोक सैनी, सार्थक गोयल तथा नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

More Stories
कई माह से वेतन को तरसे सहकारी समिति कर्मचारी, परिवार का खर्च चलाना हुआ मुश्किल। बच्चों की फीस से लेकर दवा-राशन तक का संकट
“जनता बदलाव का मन बना चुकी है, 2027 में कांग्रेस की बनेगी सरकार,, अरविंद प्रधान
अरविंद प्रधान बने उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री, बोले—पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा संगठन का दायित्व,, बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा 2027 विस का चुनाव,, महामंत्री