लियाक़त कुरेशी
भगवानपुर:-बीडी इंटर कॉलेज, भगवानपुर की छात्राओं ने विद्यालय खुलने पर एक बार पुनः अपने साथ पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु वॉल पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने अवगत कराया कि 2 नवंबर 2020 से कक्षा 10 तथा 12 के छात्र छात्राओं के लिए विघिवत पढ़ाई शुरू हो गई है। सभी छात्र छात्राएं कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु मास्क पहनकर आ रहे हैं तथा छात्र-छात्राएं समय-समय पर अपने हाथ धोते रहते हैं तथा कक्षाओं में बैठते समय भी शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।यही संदेश देने हेतु विद्यालय की छात्राओं कु मानसी चौधरी, कु वंदना, कु सबिया तथा कु खुशी कश्यप ने वॉल पेंटिंग बनाई है
कु सबिया ने कहा कि वॉल पेंटिंग के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने का विचार हमारे विद्यालय की शिक्षिका ललिता मैम ने दिया वंदना ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है! कु मानसी चौधरी ने कहा कि कोई भी वायरस नमीं तथा ठंड में अधिक सक्रिय हो जाता है इसलिए हमें अभी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल