लियाक़त कुरेशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन नगर के अलग-अलग वार्डों में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है,जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग नालों की सफाई का कार्य कर रही है।नगर में बने सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्य तेजी से किया जाना नगर निगम की प्राथमिकता है।
मोहल्ला माहीग्राम,महावीर एनक्लेव व मेन बाजार में बने छोटे-बडे नालों की सफाई का कार्य किया गया तथा नालों में एकत्र कूड़े को निकाला गया।मेयर गौरव गोयल द्वारा प्रतिदिन नालों की सफाई का निरीक्षण स्वयं किया जा रहा है,ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो सके।नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़की वासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रुड़की को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयास में रुडकीवासियों से सहयोग की नगर निगम उम्मीद करता है।स्वच्छ रुड़की सुंदर रुड़की के सपने को साकार करने में रुड़की वासियों की अहम भूमिका रहेगी।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल