लियाकत कुरेशी
भगवानपुर:- संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी)एसएस शर्मा ने भगवानपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया तथा बीडिओ व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ गांव में जाकर विकास कार्यों का भी जायजा लिया ब्लॉक कार्यालय में समाज कल्याण अधिकारी को नदारद पाकर उन्होंने नाराजगी भी जताई और बीडिओ को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई अधिकारी बिन बताए गैरहाजिर होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाया जाए उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए आवास को लेकर गंभीर है तथा जो पात्र हैं उनकी जांच की जा रही है धन मुहैया होते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की अनुमति दे दी जाएगी संयुक्त विकास आयुक्त एसएस शर्मा ने सभी ब्लाक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोनावायरस के चलते ब्लॉक कार्यालय में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें अपने आसपास सफाई का भी ध्यान रखें और गंदगी ना होने दें ब्लॉक कार्यालय की जर्जर बिल्डिंग को देख कर भी उन्होंने मरम्मत कराने के निर्देश दिए जेडीसी ने कहा कि तीन-चार माह के बाद हर एक ब्लॉक का निरीक्षण होता है जिसमें अधिकारियों द्वारा बताए गए गांव में जाकर विकास कार्यों का जायजा लिया जाता है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल