लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-इकबालपुर पुहाना रोड पर थाना झबरेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार को जबरदस्त टक्कर मार दी कार में बैठा चालक घायल हो गया तथा कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन 100 न0 कि सूचना से पुलिस ने कुछ दूरी पर ही ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया जानकारी देते हुए कार चालक राशिद निवासी बढेरी राजपूतान ने बताया कि मैं अपने भाई वारिश के साथ ग्राम टांडा बनहेड़ा थाना देवबंद मैं अपनी बहन को लेने जा रहा था जैसे ही मैं ग्राम साबुतवाली गेट व थाना झबरेड़ा के बीच में पहुंचा झबरेड़ा की ओर से आ रहे एक डीसीएम ट्रक ने ओवरटेक करते हुए मेरी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया टक्कर से मेरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ओर मेरे शरीर पर भी हल्की-फुल्की चोटें आई

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ