भगवानपुर:- मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को गांव के ही कुछ व्यक्ति द्वारा चोरी से काटने का मामला प्रकाश में आया है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है
जानकारी के मुताबिक समीर निवासी सिकरोड़ा ने थाना भगवानपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की ग्राम सिकरोड़ा के जंगल में मेरा आम का एक बाग है जिसके चारों ओर डोल पर करीब 20 वर्ष पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हुए है मैंने अपने बाग में जाकर देखा तो डोल से यूकेलिप्टस के तीन पेड़ कटे हुए थे जब मैंने पेड़ों की छानबीन की तो मुझे पता लगा कि मेरे पेड़ जाहिद आसिफ, काशिफ, शाहिद,निवासी ग्राम सिकरोड़ा तथा कयूम निवासी खेड़ली ने बिना बताए काटकर बेच दिए हैं समीर ने चोरी से पेड़ काटकर बेचने के बारे में जाहिद आसिफ आदि से पूछा तो उक्त व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज शुरू कर दी पीड़ित ने थानाध्यक्ष भगवानपुर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल