लियाकत कुरैशी( 7500007413)
झबरेडा’:- झबरेड़ा के आर्मी चौक पर सड़क पार करते हुए 5 वर्षीय बच्चे को टेम्पू चालक ने अपनी चपेट में लेकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गया आसपास के लोगो ने बच्चे को उठाकर कस्बे के प्रज्ञा हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया।
सुंदरम (5y) निवासी झबरेड़ा कस्बे में आर्मी चौक के पास सड़क पार कर रहा था तेज गति से आ रहे अज्ञात टेम्पू चालक ने 5 वर्षीय सुंदरम को अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया और मोके से फरार हो गए आसपास से एकत्र लोगो ने घायल बच्चे को कस्बे के प्रज्ञा हॉस्पिटल मैं भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों के घायल बच्चे को देखकर होशहवास उड़ गए वही झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि अज्ञात टेम्पू चालक की तलाश की जा रही है परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही अमल में ली जाएगी

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट
ग्राम लिब्बरहेड़ी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती संगोष्ठी आयोजित, करतार सिंह बढ़ाना ने किसानों को किया जागरूक