लियाकत कुुरेशी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के तहसील रूड़की अन्तर्गत परगना रूड़की के ग्राम- रतनपुर, भौरी, बेलड़ा, गोविन्दपुर, वाजिदपुर, गुम्मावाला, माजरी, बहादरपुर सैनी मु0 कान्हापुर मु0, परगना इकबालपुर के ग्राम माधोपुर हजरतपुर, रसूलपुर, सफरपुर, पनियाला चन्दापुर, कुमराडी, गदरजुड्डा, बसवाखेड़ी, सालियर, साल्हापुर, पुहाना, मुस्त0, खाताखेड़ी, परगना मंगलौर के ग्राम – झबीरन, जैतपुर, ठसका, थीथकी कवादपुर, मण्डावली, मन्नाखेड़ी, जटहेडी, लहबोली, नारसनखुर्द, गजरौला में अवस्थित ग्राम समाज के तालाब जिनकी पट्टा अवधि पूर्ण हो चुकी है, ऐेसे तालाबों को निर्धारित पात्रता एवं मानकानुसार 29 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित किये जाने हेतु दिनांक 30.01.2021 को प्रात 11ः00 बजे लेखपाल कक्ष तहसील रूड़की में पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर तालाब आवंटित कराने के इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि को नियत समय व स्थान पर शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं।
यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य हरिद्वार, अनिल कुमार द्वारा दी गयी।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ