लियाकत कुरेशी
रुड़की:- रुड़की नगर निगम के नामित पार्षद सतीश शर्मा ने रुड़की नगर प्रमुख गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त के नाम पत्र लिखकर अच्छी क्वालिटी तथा लंबे समय तक रहने वाले निर्माण कार्यों को कराने की सलाह दी।
उन्होंने कहा रुड़की क्षेत्र में किसी भी निधि द्वारा जो सीसी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वह बनने के कुछ ही दिन बाद टूटने शुरू हो जाते हैं जिससे नगर वासियों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड रहा है
ऐसे हालात में सरकारी धन का भी दुरुपयोग हो रहा है बार-बार नई सड़कों को तोड़कर बनाने में पैसे की बर्बादी हो रही है और इस कारण नए कार्य नहीं हो पाते हैं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य के लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी ने सीसी कार्य को बंद कर दिया है और इसकी जगह इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क बनानी शुरू कर दी है इंटरलॉकिंग टाइलों द्वारा बनाई गई सड़क 5 से 6 वर्ष तक चल जाती है और बरसात के मौसम में जल संचय का कार्य भी करती है जो कि जलस्तर बढ़ाने में सहायक होती है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल