लियाक़त कुरेशी
रुड़की।सामाजिक संस्था रोटरी इंटरनेशनल के 115 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने केक काटकर सभी रोटेरियन को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था नगर ही नहीं बल्कि देश एवं संपूर्ण विश्व में अनेक क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रही है।उन्होंने कहा कि जहां यह संस्था दुनिया भर में पोलियो बीमारी के खात्मे के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं,वहीं निर्धन,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भी समय-समय पर सेवा के कार्यों को अंजाम देती रहती है।उन्होंने कहा कि यह संस्था सेवा के क्षेत्र में सबसे बड़ा स्थान प्राप्त कर चुकी है।रोटरी इंटरनेशनल के शाखा अध्यक्ष प्रेम सरीन ने कहा कि हमारी संस्था जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ ही अन्य सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।संस्था की ओर से स्थापना दिवस पर मास्क आदि सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर पूर्व सहायक गवर्नर रोटरी इंटरनेशनल सुभाष सरीन,हर्ष प्रकाश काला,कुंवर जावेद इकबाल,सरदार सुरजीत सिंह चंदोक,वीके शर्मा, अलका मित्तल,गगन सरीन, हिमांशु जैन,शुभम,सचिता, नेहा जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल