लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:- घड़ी सरफ कंपनी में नौकरी करने वाले एक चपरासी का शव पंखे से लटका हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा किया तथा चिकित्सा परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।
देवभूमि बंदाखेड़ी स्थित घड़ी डिटर्जेंट्स सरफ़ कंपनी में चपरासी के पद पर नौकरी करने वाले सुरेश सेन 50 वर्ष निवासी जिला सागर मध्य प्रदेश का शव पंखे से लटकता हुआ दिखाई दिया कंपनी एचआर राजू नयन ने जानकारी देते हुए बताया की सुरेश सेन पिछले 13 वर्षों से घड़ी डिटर्जेंट सरफ कंपनी में चपरासी के पद पर नौकरी कर रहा है जो दारू सेवन करता भी करता था पिछले 10 दिन से सुरेश ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था उन्होंने बताया कि सुरेश सेन का एक 20 वर्षीय बच्चा है और उसकी पत्नी नहीं है सुरेश सेन का भाई राजेश सेन भी परिवार सहित पिछले 13 साल से चपरासी के पद पर घड़ी डिटर्जेंट कंपनी में कार्य करता रहा है उन्होंने बताया सिक्योरिटी गार्ड ने कमरे के अंदर सुरेश सेन के शव पंखे से लटकता हुआ देखा और उसने कंपनी अधिकारीयो को सूचना दी मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा जानकारी हो कि कुछ वर्ष पूर्व भी घड़ी सरफ कंपनी आवास में एक युवक फंदे से लटकता हुआ मिला था।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल