लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:-किसानों के नाम पर क्रॉप लोन, गन्ना भुगतान ना होना, चोरी से चीनी बेचना इत्यादि को लेकर किसान नेता पदम सिंह भाटी ने इकबालपुर में 2 मार्च को किसानों की पंचायत करने का ऐलान किया है
जबकि इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधक ने पत्र जारी कर पदम सिंह भाटी व पहल सिंह को शुरू से ही मिल विरोधी रहने का आरोप लगाया उन्होंने जारी पत्र में कहा कि दोनों व्यक्ति किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता है और अपनी अनावश्यक मांगों को लेकर मिल बंद करने का दबाव बना रहे हैं मिल प्रबंधक ने दोनों किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि दोनों कार्यकर्ताओ चीनी मिल को बंद करने के आरोप में निकाले गये म निकाले गए दो कर्मचारीयो को वापसी लेना, चीनी मिल से बैगास और राखी का ठेका,चीनी मिल से 5लाख रुपये प्रति माह की मांग,क्रय केंद्रों से कमिसन की मांग को को लेकर दबाव बना रहे है मिल प्रबंधक ने कहा कि दोनों वयक्ति की मांग नही मानी गयी इसलिए दबाव बना रहे है उन्होंने ये भी कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान व मिल कर्मचारियों की तन्खाह के लिए मिल चीनी स्टॉक है जिसे बेचकर गन्ना भुगतान व तनखाह देदी जाएगी

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप