लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:-किसानों के नाम पर क्रॉप लोन, गन्ना भुगतान ना होना चोरी से चीनी बेचना इत्यादि को लेकर किसान नेता पदम सिंह भाटी ने इकबालपुर में 2 मार्च को किसानों की पंचायत करने का ऐलान किया है
जबकि इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधतंत्र ने पत्र जारी कर पदम सिंह भाटी व पहल सिंह को शुरू से ही मिल विरोधी रहने की बात कही उन्होंने जारी पत्र में कहा कि दोनों व्यक्ति किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता है और अपनी अनावश्यक मांगों को लेकर मिल बंद करने का दबाव बना रहे हैं मिल प्रबंधतंत्र ने दोनों किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि दोनों कार्यकर्ता सत्र के शुरू में चीनी मिल को बंद करने के आरोप में निकाले गये दो कर्मचारीयो को वापसी नौकरी पर लेना, चीनी मिल से बैगास और राखी का ठेका,चीनी मिल से 5लाख रुपये प्रति माह की मांग,क्रय केंद्रों से कमिसन की मांग को को लेकर दबाव बना रहे है मिल प्रबंधतंत्र ने कहा कि दोनों वयक्ति की मांग नही मानी गयी इसलिए चीनी मिल बंद करने का दबाव बना रहे है उन्होंने ये भी कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान व मिल कर्मचारियों की तन्खाह के लिए मिल में चीनी स्टॉक है जिसे बेचकर गन्ना भुगतान व कर्मचारियों की तनखाह दे दी जाएगी

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल