लियाक़त कुरेशी
रुड़की।उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत रुड़की मेयर गौरव गोयल ने देहरादून उनके निवास पर बधाई दी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास को अब और नई दिशा मिलेगी।पूर्व मुख्यमंत्री ने चार साल में प्रधानमंत्री की जिन योजनाओं और कार्यकर्मों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया,उसको आगामी एक वर्ष में और चरम तक पहुंचाने का काम तीरथ सिंह रावत करेंगे।उनके लम्बे राजनीति अनुभव का लाभ सरकार व पार्टी दोनों को मिलेगा
।इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने आशा व्यक्त की,कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के अंतर्गत प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा और 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पुनः परदेश में सत्ता में वापसी करेगी।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप