लियाक़त कुरैशी (7500007413)
झबरेड़ा – विधानसभा भगवानपुर के भलस्वागाज मे एक सप्ताह के अंदर कोरोना से दो युवकों की मौत हो गयी जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर कोरोना टेस्ट किये प्रशासन ने भी गांव वालों को अपने बचाओ में सतर्कता बरतने के अपील की I
जानकारी के अनुसार भलस्वागज़ निवासी दिनेश कुमार पुत्र धर्मपाल की 7 अप्रैल को कोरोना से मौत हो गई थी जिसे लेकर गांव में दिनेश के परिवार सहित 40 लोगों की कोरोना जांच हुई थी जिसमें से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे चिकित्सकों की टीम ने 110 अन्य ग्रामीणों की भी जांच की जिसमें 13 लोग पॉजिटिव पाए गए थे बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को साकिर पुत्र वहीद उम्र 22 वर्ष में भी कोविड-19 लक्षण पाए गए जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान कोरोना से साकिर की मौत होने के कारण गांव में दहशत बढ़ गयी जबकि पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग अपनी पूरी टीम के साथ गांव में डेरा डाले हुए हैं भगवानपुर चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रांत सिरोही ने कहा चिकित्सकों की टीम 24 घंटे अपने कार्य मे जुटी हुई हैं तथा पॉजिटिव आये व्यक्तियों को होम होमकोरोटिन किया गया है कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्होंने सभी से अपील की है की जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले और मास्क का प्रयोग करें एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें बार बार साबुन से हाथ धोते रहें और भाप का भी प्रयोग करते रहें

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप