रुड़की:-नगर निगम के क्षेत्र कृष्णा नगर एवं सलेमपुर में प्रस्तावित वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट के निर्माण कार्य हेतु मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, निगम अधिकारियों एवं जल संस्थान व एनआईए के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए इस प्लांट के लगाए जाने की आवश्यकता है,इसके निर्माण से इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र काफी समय से जलभराव की समस्या से ग्रस्त है और उन्होंने जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए वह कठोर व उचित कदम उठाएंगे।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि इस प्लांट के लगने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि