रुड़की।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नालों की सफाई को लेकर मेयर गौरव गोयल लगातार नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा वर्षा से जलभराव की समस्या ना उत्पन्न हो,इसके लिए वे नालो में तल तक जमी सिल्ट को नालों पर खड़े होकर बाहर निकलवा रहे हैं।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर रूडकी बरसात के पानी से जल मग्न ना हो,इससे लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना उठाना पड़ता है तथा उनके घरों अथवा दुकानों में बरसात का पानी भरने से उनका आर्थिक नुकसान भी होता है। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नाला गैंग की पूरी टीम नगर निगम क्षेत्र के सभी छोटे बड़े नालों में सफाई कार्यों में जुटी हुई है और भारी बरसात से पूर्व नाला सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया जाएगा।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि