भुगतान तो रही दूर की बात रिकॉर्ड में भी नहीं चढ़ पाया 16 किसानों का तोला हुआ अनाज
लियाकत कुरैशी
मंगलौर:-कही गन्ना भुगतान तो कही अन्न भुगतान किसान को दोनो फसलों के भुगतान को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड रहे है लेकिन कही से भी राहत नही मिल पा रही है मंगलौर के अनाज खरीद केंद्र पर पहुंचे टिकोला ,उदलहेड़ी के करीब 16 किसानों का कहना है कि सात दिन के वायदे के अनुसार किसानो से अनाज खरीदा गया था लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी अनाज का भुगतान नही हो पाया है 
कुछ किसानों का ये भी कहना है कि अभी तक हमारा खरीदा हुआ गेहू रिकार्ड में भी नही चढा है किसान तपती धूप में सरकारी दफ्तरों के लगातार चक्कर काट रहे है किसान इकठ्ठे होकर जिला अधिकारी हरिद्वार से मिलने की सोच रहे है मंगलोर के खरीद केंद्र पर पहुंचे टिकोले के किसानो ने बताया कि टिकोले उदलहेडी आदि गांव के 16 किसानों का 497 कुंतल करीब 40 लाख रु का अभी तक तोला हुआ गेहू रिकार्ड में नही चढ़ाया है किसान परेशान है

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप