लियाकत कुरैशी
रुड़की।सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य का मंत्रालय की जिम्मेदारी दिये जाने पर रुड़की नगर प्रमुख गौरव गोयल ने दिल्ली आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।मेयर गौरव गोयल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रदेश की जनता का मान बढा है।केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और उन्होंने संगठन एवं सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश की जनता की जो सेवा की है,उस लंबे अनुभव का लाभ राष्ट्र एवं देश की जनता को भी मिलेगा। रुड़की नगर प्रमुख गौरव गोयल ने कहा उत्तराखंड के विकास और समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट संसद में प्रमुखता से उठाएंगे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड वासियों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं और वह रात दिन एक कर उत्तराखंड वासियों की पीड़ा को दूर करने का काम करेगें–

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप