रुड़की।देवभूमि सेवा संगठन एवं समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा हरेला पर्व पर श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला परिसर में दर्जनों पौधारोपण कर शुरुआत की गई।मेयर गौरव गोयल ने संस्था की ओर से हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का अभियान चलाया जाना चाहिए।कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण ना जाने कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा,अगर हम अभी नहीं चेते तो आने वाला कल और भी खतरनाक होगा।हम सब मिलकर इस मानसून पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प करें।स्वामी सिंधु सागर महाराज ने कहा कि पौधारोपण सभी को करना चाहिए और हमें इस महामारी के चलते ऑक्सीजन के महत्व को भी समझना चाहिए।अधिक से अधिक वृक्षारोपण होगा तो वातावरण शुद्ध होगा तथा ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होगी।इस अवसर पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष प्रभाकर पंत,समर्पण के अध्यक्ष नरेश यादव,अनूप बंसल,अंशुल त्यागी,शिवम गर्ग,सागर अग्रवाल,बिजेंदर सिंह,अरुण कोहली,आकांक्षा बंसल,शिवांगी गर्ग,वंशिका गोयल,श्रुति गोयल,संदीप यादव,अभय प्रताप,विनोद सिंह रावत,दीपा रावत,सविता बिष्ट,रिंकी बिष्ट,आस्था सिंह,कृषिका बंसल, माही बंसल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि