लियाकत कुरैशी
रुड़की।हरेला पर्व के उपलक्ष में नगर निगम कार्यालय में मेयर गौरव गोयल को निगम की ओर से पौधा भेंटकर हरेला पर्व मनाया गया।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि हरेला त्यौहार हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है।उत्तराखंड में हमारी बेटियों को मायके से खुशहाली के रूप में हरियाली भेजने की परंपरा है।शिव-पार्वती के रूप में भी यह परंपरा विद्वान रही है। उन्होंने नगर की जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हमें अपने राज्य की इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी सुरक्षित रखना है।इस प्राकृतिक व सांस्कृतिक विविधता के संवर्धन व सुवर्धन के लिए भी प्रयास करना है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है इससे प्रकृति की भी रक्षा होती है।नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण कर इस हरेला पर्व पर उसके संरक्षण की शपथ ले।इस अवसर पर निगम के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार,मनसा नेगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि