रुड़की।मेयर गौरव गोयल में मकतुलपुरी में होने वाले विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। वार्ड में बनने वाली पक्की सड़क तथा यहां के लिए सीमेंटेड कूड़ेदान के निर्माण से पूर्व निरीक्षण के दौरान मेयर गौरव गोयल ने वार्डवासियों से वार्ता कर विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि वार्ड में सीमेंटेड कूडादान बनने से यहां के नागरिकों को लाभ मिलेगा एवं घरों एकत्रित हुए कूड़े-कचरे को आसानी से इसमें एक इकट्ठा किया जा सकेगा।पार्षद शक्ति राणा ने कहा कि वे अपने वार्ड में विकास कार्य को पूरा कराने के लिए प्रयासरत है तथा प्राथमिकता के तौर पर वार्ड में विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ