आग की लपटों ने फैक्ट्री को बना दिया राख
लियाकत कुरैशी
भगवानपुर :-भगवानपुर के रायपुर में स्थित फ्लेक्सी रोल बनाने वाली सुपर शाइन फैक्ट्री में बीती रात्रि तेल का पाइप लाइन लीक होने से बॉयलर में आग लग गई जिससे पूरी तरह सुपर साइन फैक्ट्री जलकर भस्म हो गई सूत्रों का कहना है

रात्रि के समय फैक्ट्री कर्मचारी कार्य कर रहे थे बॉयलर में आने वाले तेल पाइप से तेल लीक हो गया जिससे तरंगों ने आग का भयंकर रूप धारण कर लिया जब तक वहां पर कार्य कर रहे कर्मचारी इस मामले को समझ पाते तो आग पूरी फैक्टरी में फैल चूकी थी कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले जब तक आग बुझाने वाले यंत्र वहां पर पहुंचे तो आग ने पूरी फैक्ट्री को जलाकर राख कर दिया रायपुर क्षेत्र में आग से जलने वाली यह पहली फैक्ट्री नहीं है इससे पहले भी किसी न किसी कारण से फैक्ट्रियां जल चुकी है मौके पर पहुंचे उप जिला अधिकारी भगवानपुर स्मिर्ता परमार थानां अध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने जानकारी जुटाई

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि