लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:- आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव की गति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है कहीं ना कहीं विधायक पद के उम्मीदवार क्षेत्र की जनता को लुभाने में लगे हुए हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा के कैंप कार्यालय का उद्घाटन 13 दिसंबर 11:00 बजे शिव चौक झबरेड़ा में होगा जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द गिरि जी महाराज करेंगे कैप कार्यालय उद्घाटन समारोह में हजारों लोगों के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि विधानसभा झबरेड़ा सीट पर सुरेन्द्र मोघा भाजपा से टिकट लेने की लाइन में लगे हुए हैं बताया जा रहा है कि सुरेंद्र मोघा को भारतीय जनता पार्टी का सिम्बल मिलने की काफी उम्मीद है पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने वार्ता करते हुए बताया कि चुनावी कैंप कार्यालय उद्घाटन के लिए पिछले 1 माह से तैयारी चल रही है बताया कि विधानसभा झबरेड़ा की जनता के आश्वासन पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं झबरेड़ा की जनता मुझे विधायक के रुप में देखना चाहती है उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है की कैम्प कार्यालय उद्धघाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर समारोह की शोभा को बढ़ाए

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि