भैंस चोरी करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में एक फरार
झबरेड़ा:- इकबालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम नगला कुबड़ा में भैंस चोरी करते देख युवक को भैंस स्वामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन भीड़ से मौका देख कर भैंस चोर फरार हो गया। बाहर खड़े दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगला कुबड़ा में इकबाल अपने कमरे में सो रहा था बाहर से खटपट की आवाज सुनाई दी तो इकबाल ने दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा लगा हुआ था भैंस स्वामी ने अपने परिजनों को फोन लगाया परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गांव के ही एक युवक को भैंस चुराते रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस बाहर खड़े अन्य दूसरे युवक को अपने साथ थाने ले आई भैंस चुराने वाला युवक मौका देखकर फरार हो गया

More Stories
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सम्मानित
बहुउद्देशीय नन्हेड़ा अनंतपुर समिति में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कई माह से वेतन को तरसे सहकारी समिति कर्मचारी, परिवार का खर्च चलाना हुआ मुश्किल। बच्चों की फीस से लेकर दवा-राशन तक का संकट