शीत लहर के चलते सीओ रुड़की में चौकीदारों को बाटी सामग्री दिए सतर्क रहने के निर्देश–
लियाकत क़ुरैशी
कलीयर-जनवरी के महीने में बढ़ती हुई शीतलहर को देखते हुए सीओ रुड़की विवेक कुमार ने थाना कलीयर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी चौकीदारों को गर्म जाकट ,टॉर्च वे नेम प्लेट बाटी ओर निर्देश दिया कि चुनाव के मद्देनजर सभी चौकीदार सतर्क रहें यदि किसी जगह किसी गांव में चुनाव खराब करने जैसी स्थिति बनती नजर आए तो तुरंत थाना कलियर पुलिस को सूचना दे व शराब जैसी नशे की चीजों पर भी चौकीदार अपनी नजर बनाए रखें सीईओ रुड़की विवेक कुमार ने कहा कि चुनाव के चलते जो भी आदमी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा हो और बवाल जैसी स्थिति पैदा कर रहा हो तो उसकी तत्काल में थाना कलियर पुलिस को रिपोर्ट करें उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व हिस्ट्रीशीटर लोगों पर खास ध्यान रखें, इस मौके पर कलीयर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राठी,उपनिरीक्षक शिवानी नेगी, कांस्टेबल संजीव कुमार, सोनू कुमार,सोफी अंसारी तेजपाल आदि मौजूद रहे

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी