छोटी सी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में घोपा चाकू -मौत
झबरेड़ा:- छोटी सी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू उतार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजनों झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने शव को पीएम हेतु शिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है हत्यारा भाई फरार बताया जा रहा है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम थाना झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर गांव निवासी सुधीर उर्फ भूरा पहलवान अपने भतीजे यानी बड़े भाई बॉबी उर्फ राजेश के बेटे को लेकर किसी जन्म दिवस कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन बड़े भाई ने अपने बच्चे को साथ ले जाने से मना किया तो इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई सूत्रों ने बताया कि बड़े भाई ने आव देखा न ताव एक चाकू लेकर सुधीर उर्फ भूरा पहलवान के सीने पर घोप दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया सूत्रों ने ये भी बताया की कुछ दिन पूर्व बॉबी उर्फ राजेश की पत्नी बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई ओर मर्तक भूरा पहलवान अपने भतीजे का पालन पोषण करता आ रहा था लेकिन ऐसी क्या बात हुई कि दोनों भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया और बड़े भाई ने ने दूसरे भाई को मौत की आगोश में भेज दिया आरोपी फरार बताया जा रहा है

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा