न्यूज1express:- रुड़की के रामपुर निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वहीं परिजनों ने उसकी काफी तलाश की है परंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर निवासी नसीम अहमद ने रुड़की गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र फैसल कल रात लगभग 10:00 बजे से घर नहीं आया है। वही उनके द्वारा कल रात्रि और आज पूरा दिन उसकी काफी तलाश की गई परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका उपचार रुड़की के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही उनके द्वारा रुड़की गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मानसिक रूप से विक्षिप्त 20 वर्षीय युवक लापता परिजन कर रहे तलाश

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि