नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर के चार मेधावी छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
लियाक़त
खानपुुुर:- पपप्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने बताया कि गत हाईस्कूल व इटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों अंशुल कुमार, अक्षित कुमार, कु0 वैशाली व कु0 मानसी पंवार की माताओं क्रमशः सविता देवी, अनिता, मंधु व राकेश देवी, को एक-एक हजार रूपये की धनराशि के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिक्षा विभाग की ओर से प्रति वर्ष ऐसे मेधावी छात्रों की माताओं को एक-एक हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उक्त चार छात्रों की माताओं को प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने चैक प्रदान कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है। इससे छात्रों के अभिभावकों के अन्दर भी उनकी पढाई के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ