सोनू राठौर
न्यूज1express
बैतूल के भैंसदेही ब्लाक में श्रद्धालुओं से भरा आयशर ट्रक पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई वही 15 से 20 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है । भैंसदेही थाना प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि बुरहानपुर के नेपानगर से एक आयशर ट्रक में लगभग 40 से 50 लोग बैठकर भैंसदेही क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्तवाड़ा जा रहे थे।
रविवार की रात को गुप्तवाड़ा के पहले माजरवानी गांव के पास अंधे मोड़ में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। 20 लोगों को चोटे आई है जिसमें से 15 लोगों को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया है। अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने तेजी से एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था जिसके कारण यह हादसा होना बताया जा रहा है। घटना लगभग रात की 2:00 बजे की है सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और 108 के जितेंद्र पवार ओर दुर्गेश ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती किया गया है।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ